उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया
संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया गया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद (सहारनपुर)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी दिलशाद चार्ली के रेलवे रोड स्थित प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए व्यापारी हित सर्वोपरि है। व्यापारियों का उत्पीडऩ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों इकबाल अंसारी, शादाब, सादिक, शिवकुमार कश्यप, जमेशद, अजीम, सद्दाम आदि को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बैठक में लकी मित्तल, मनमोहन गर्ग, सरफराज मलिक, फहीम, अजय, भारत भटनागर आदि मौजूद रहे।