प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को आएंगे यूपी के सहारनपुर
लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा को सम्भोदित करेंगे
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को मां शाकंभरी देवी और मां बाला सुंदरी की धरती सहारनपुर से मतदाताओं को साधने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए अभी जगह फाइनल नहीं हुई है, लेकिन संगठन जगह तय करने में जुट गया है। इनमें दिल्ली रोड पर ही जनसभा के लिए जगह को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री के आने से पूर्व भाजपा के कई दिग्गज नेता भी सहारनपुर में डेरा डाल देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आ सकते हैं। क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर आएंगे। उनका मौखिक कार्यक्रम आ चुका है। जल्द ही शासन स्तर से लिखित कार्यक्रम भी आ जाएगा।