आवारा पशु की टक्कर से पीआरडी जवान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आवारा पशु की टक्कर से पीआरडी जवान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरामटक्कर में आवारा पशु का सींग जवान के शरीर में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, आवारा पशु की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी के जवान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीआरडी जवान की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नानौता के गांव कचराई के पास उक्त हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ललित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी राजपुर लतीफपुर थाना गंगोह पीआरडी में जवान था। उसकी ड्यूटी बड़गांव थाने में चल रही थी। वह ड्यूटी पर जा रहे थे कि रास्ते में एक आवारा पशु ने टक्कर मार दी। टक्कर में आवारा पशु का सींग जवान के शरीर में घुस गया। जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को सीएससी नानौता पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।