CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद (सहारनपुर)। साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा से नगर में प्रभातफेरी निकाली गई।
प्रभातफेरी प्रातः काल गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, कैलाशपुरम कालोनी, अशोक विहार, ब्रहमपुरी कालोनी, लाजपत नगर कालोनी, संत नगर कालोनी वापिस रेलवे रोड़ होते हुए गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुई। मार्ग में संगत ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। वाहेगुरू वाहेगुरू सिमरन से वातावरण भक्तिमय हो गया। चंद्रदीप सिंह, स्वर्णजीत कौर बेदी, हरप्रीत कौर बेदी व भोली मनचंदा ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, इंद्रजीत सिंह राणा, हर्ष भारती, गुरविंदर बेदी, युवराज अरोड़ा, विपिन नारंग, हर्ष नारंग, हर्ष बतरा, राजपाल सिंह, अजय निझारा आदि मौजूद रहे।