Uttar Pradesh
दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
दोनों युवकों के पास एक पिस्टल, एक तमंचा /कारतूस बरामद
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, एसएसपी डा. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के अवधेश भाटी, हेड कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल आशीष ने मुखबिर की सूचना पर अमीर पुत्र नसीम निवासी किला नवाबगंज, दानिश पुत्र मसरूर निवासी दिल्ली पैलेस को दबनी वाले कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के पास एक पिस्टल, एक तमंचा /कारतूस बरामद किए है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त पर अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनो गिरफ्तार युवकों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी