Uttar Pradesh
अवैध शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
12 बोतल अवैध देशी शराब बरामद
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
चिलकाना। सहारनपुर, शराब तस्करी पर रोकथाम लगाए जाने हेतु चलाये गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने शराब तस्करी के आरोपी इमरान उर्फ नादा पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना को फ़िरोज़ाबाद से अब्दुल्लाहपुर अहाडी जाने वाले मार्ग से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि आरोपी के कब्ज़े से 12 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी नशा तस्करी व अवैध शस्त्र रखने के सम्बन्ध में दो मुकदमे दर्ज है।