Uttar Pradesh
सहारनपुर में पुलिस ने एक शराब तस्कर किया गिरफ्तार
दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जनपद की थाना नानौता पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की थाना नानौता पुलिस ने बीती रात थाना बड़गांव के गांव सिरसली निवासी नौशाद पुत्र रशीद को दो पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपित शराब तस्कर हरियाणा से ईको कार में शराब भरकर लाता था। पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर को जेल भेज दिया है।