CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद की थाना मिर्ज़ापुर  पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तस्कर के कब्ज़े से पुलिस को 100 ग्राम अवैध स्मैक व एक बुलेट मोटर साइकिल बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त दानिश उर्फ भोटू पुत्र नाज़िम निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर को हथनीकुण्ड चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से पुलिस को 100 ग्राम अवैध स्मैक व एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा।