CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे पति-पत्नी और ढाई साल के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद मौते पर आला अधिकारी पहुंच रहे हैं।
इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम नेटवर्क पर रील बनाने का शौक पति-पत्नी और उनके दुधमुंहे बच्चे के लिए जानलेवा बन गया। रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे सीतापुर के लहरपुर कस्बे के रहने वाले इस दंपति व उसके दो साल के बेटे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।  हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया।यह परिवार पड़ोसी जिला सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था जो हरगांव के पास क्योटी गांव में लगे चालीसवें के मेले में आया था। जहां से बुधवार की सुबह वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पर बने पुल पर रील बना रहा था।