CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, 32 वर्षीय नवविवाहिता साक्षी शर्मा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना थाना बड़गांव के बड़ौली-माजरा गांव की है। सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया ने बताया कि साक्षी शर्मा का इसी वर्ष 19 अप्रैल को विशाल शर्मा के साथ विवाह हुआ था। साक्षी शर्मा के पिता अनिल शर्मा ने थाना बड़गांव में मृतका साक्षी के पति विशाल शर्मा, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साक्षी शर्मा चार दिन पहले ही देवबंद थाने के गांव भटोल स्थित अपने मायके से ससुराल बड़ौली-माजरा आई थी। पुलिस के मुताबिक सुबह जब परिजन उठे तो वह साक्षी को जगाने के लिए उसके कमरे में गए। वह चुन्नी से बने फंदे से पंखे से लटकी मिली। ससुरालियों ने साक्षी के मायके वालों को सूचना देकर बुलाया और बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। साक्षी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।