नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष अरुण गुप्ता का पुष्प माला व पगड़ी पहनाकर किया गया भव्य स्वागत
अरुण गुप्ता ने जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर। देवबंद, नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष अरुण गुप्ता का देवबंद की मिश्रा कॉलोनी में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुष्प माला व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। और भाजपा की जनहितकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने राज्यमंत्री बृजेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाले जनप्रतिनिधि हमारे क्षेत्र को मिले हुए हैं इसी का परिणाम है कि आज हर वर्ग, समाज का व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उत्साह के साथ आगे जाकर कार्य कर रहा है। उन्होंने भाजपा को एक परिवार बताते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश त्यागी व संचालन रणजीत वाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में रामकुमार भटनागर, प्रदीप शर्मा, मास्टर राजपाल सिंह, शुभम त्यागी, शिक्षक मानिक त्यागी, रामकुमार त्यागी, मान सिंह सैनी, दिनेश धीमान, हिमांशु धीमान, बृजपाल शर्मा, पवन सैनी, विशाल गर्ग, राजेश अनेजा, अभिषेक त्यागी, चौधरी ओमपाल सिंह, दीपक गर्ग, राम मोहन सैनी, जोगेंद्र जाटव,
नीरज त्यागी, राजेश सैनी, शिव ठाकुर, सुरेंद्र ऑपरेटर, सोनू कुमार, राजीव शर्मा, गोविंद वाल्मीकि, शिवांग त्यागी, मोनू त्यागी, बीरम सैनी, मास्टर तेलूराम, सत्येंद्र कुमार, विनय शर्मा, जसबीर मलिक, पप्पू सैनी, अमित, विशेष त्यागी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक शिक्षक मानिक त्यागी व राहुल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।