देवी मेला पंडाल में अम्बेडकर शोध एवं मानव विकास संस्थान के तत्वाधान में राष्ट्रीय अम्बेडकर समता सम्मेलन का हुआ आयोजन
सच्चिदानंद साधु: हमें ड़ा. भीम राव अम्बेडकर के जन्मदिवस को विशेष त्यौहार के रुप में मनाना चाहिए क्योंकि उन्होने सभी वर्गो के लिए काम किया और देश की एकता, अंखडता व समरसता के लिए विशेष कार्य किया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS.
सहारनपुर | देवबंद, श्री मां त्रिपुर बाला सुन्दरी देवी मेला पंडाल में अम्बेडकर शोध एवं मानव विकास संस्थान के तत्वाधान में राष्ट्रीय अम्बेडकर समता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संत श्री सतपाल दास द्वारा किया गया। पूजा वंदना डा. अजय बौद्धाचार्य ,उग्रसैन बौद्धाचार्य, सुरेन्द्र कुमार बौद्धाचार्य द्वारा किया गया। दीप प्रज्जवलित जयराम गौतम प्रधान वरिष्ठ समाज सेवी ने किया। सुंगध-पूजा राजकुमार जाटव, महेन्द्र प्रधान, बाबूराम कनौलिया द्वारा किया गया। ध्वजारोहण सतीश गौतम, राजेश्वर दयाल, पिन्टू जेईने किया। मुख्य अतिथि राघव दास अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो भी भारत में विदेशी आक्रमणकारी आये सभी ने भारत की गण व्यवस्था व प्रजातांत्रिक प्रणाली के वीसी रहे। लेकिन डा०भीम राव अम्बेडकर ने देश की आजादी के लिए देश का संविधान लिखकर भारत की गण व्यवस्था व प्रजातांत्रिक प्रणाली को दृढ़ किया, जिससे भारत में अलग-अलग धर्म जातियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया गया। जिससे देश की एकता व अखण्ड़ता मजबूत हुई। उन्होंने सभी धर्मो व जातियों के लिए समानता के अधिकार की व्यवस्था की। अति वशिष्ठ अतिथि सच्चिदानंद साधु ने कहा कि हमें ड़ा० भीम राव अम्बेडकर के जन्मदिवस को विशेष त्यौहार के रुप में मनाना चाहिए। क्योंकि उन्होने सभी वर्गो के लिए काम किया और देश की एकता, अंखडता व समरसता के लिए विशेष कार्य किया। संगीत मंडली में उग्रसैन बौद्धाचार्य, रेनू बौद्ध,, आनन्द, शिवम, कस्तूरी, तनु, प्रमोद, रजनीश ने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरित गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया। अन्य वक्ताओं में रजनीश कुमार एडवोकेट, राजकुमार जाटव पूर्व सभासद, राजपाल कर्णवाल, ओमवीर सिंह, प्रविन्द्र धारिया, राजकुमार गौतम, महेन्द्र प्रधान, गीता बौद्ध ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन हिमांशु गौतम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकरण बौद्धाचार्य ने की। कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार ने सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सन्दीप प्रधान कोटा, मोनू प्रधान घलौली, नरेन्द्र प्रधान साखनकंला, नवबहार सिहं प्रधान, मनोज कुमार, सुजीत कुमार, आशीष कुमार, रमेश चंद, संन्दीप, सत्यपाल, देवेन्द्र, अमर सिहं, रामकुमार, सुदेश, विनोद कुमार, यशपाल, शहजाद कासमी, पीयूष गौतम, शिबली, इमरान अंसारी आदि उपस्थित रहे। संचालन हिमांशु गौतम ने किया अध्यक्षता डा. रामकरण बुद्धिचार्या की और शिव कुमार कार्यक्रम संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया।