CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर । नकुड, सहारनपुर जनपद की थाना व कस्बा नकुड़ पुलिस टीम ने मुठभेड़ में एक शातिर गौकश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण व गोकशी की घटनाओं की रोकथाम व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन चैकिंग/गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा ग्राम साल्हापुर के पास गश्त की जा रही थी तभी पुलिस टीम को एक खेत में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिये, पुलिस टीम जब उनके  नजदीक पहुँची तो देखा कि वह लोग गोकशी कर रहे है। तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें ललकारा गया तो बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई।आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तथा उसके तीन अन्य साथी मौके पर गोकशी करने के उपकरण को छोड़कर, अंधेरे व झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल हुए गिरफ्तार बदमाश की पहचान कलीम पुत्र हमीद कुरैशी उर्फ मिट्ठू निवासी गन्देवाड़ा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार कलीम थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोकशी व गैंगस्टर के 11 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार अन्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु काम्बिग की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नकुड़ पर कई धाराओं व आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा / 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 कुल्हाड़ी, 05 छुरे, 01 सूजा, रस्सी के टुकड़े व 01 लकड़ी का गुटका(गोकशी करने के उपरकरण) तथा 01 जिंदा गोवंश बरामद हुए है।