नगर पालिका के ईओ ने पालिकाकर्मियों के साथ की बैठक
ईद उल अजहा पर नगर में सफाई व जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने के दिए निर्देश
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर । देवबंद, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. धीरेंद्र राय ने पालिकाकर्मियों के साथ बैठक कर ईद उल अजहा पर नगर में सफाई व जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।
पालिका सभागार में हुई बैठक में पालिका ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने सफाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ईद उल अजहा पर बड़ी तादाद में जानवरों की कुर्बानी होती है। ऐसे में पालिकाकर्मी सक्रिय रहे और जानवरों से निकलने वाले अवशेषों को तुरंत पालिका की गाड़ी में लादें। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था हर हाल में सुचारू रखी जाए। उन्होंने जलकल विभाग कर्मियों को जलापूर्ति सुचारू रखे जाने को निर्देशित किया। ईओ ने बताया कि ईद के मौके पर तीन दिनों के लिए नगरपालिका में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यदि किसी को कोई समस्या है तो वह कंट्रोल रूम के नंबर 01336-222357 पर
अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार, चंद्रिका प्रसाद, जलकल लिपिक मोहम्मद आरिफ, सुंदरलाल, बिरला सूद, ऋषिपाल, नरेंद्र, मनुज आदि कर्मचारी मौजूद रहे
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड