CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, बरसात के पानी से हो रहे जल भराव से देवबंद नगर को मुक्त करने के लिए नगर पालिका देवबंद का सफाई अभियान जारी है। उपसा कम्पनी की गलतियों को सुधारने के लिए  पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग आगे आए हैं। बता दें कि हाईवे पर सर्विस रोड के बराबर में उपसा कंपनी द्वारा निकासी के लिए डाले गए सीमेंटिड साइफन को तलाशने के लिए अनेकों बार जेसीबी से खुदाई कर घंटों की मशक्कत के बाद तलाश किया और सफ़ाई कर्मियों ने सफाई कर गंदगी बाहर निकाली। दिलचस्प बात यह रही कि उपसा कम्पनी द्वारा डाले गए निकासी की पाइप लाइन की जानकारी उपसा के अधिकारी नहीं दे पाए जिस कारण नगर पालिका कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान देवबंद नगर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि देवबंद नगर मे जल भराव की समस्या विकराल रूप धारण न कर पाए इसके लिए सभी ज़रूरी प्रयास किए जा रहे हैं। नगर के अंदर बीते महीनों में सभी नाले नालियों की सफ़ाई कराने के साथ ही सफ़ाई कर्मी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नगर पालिका के ईओ डॉ. धीरेन्द्र राय ने कहा कि नगर मे जल भराव की समस्या से निपटने के लिए सभी क़दम उठाए जा रहे हैं।