Morbi Bridge Accident Live Update:
गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा, कम से कम 60 लोगों की मौत
अहमदाबाद. गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां यहां मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट गया. इस हादसे में कम से कम 60 लोगों की मौत हो चुकी है. राजकोट से भाजपा सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदरिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में इसकी यह जानकारी देते हुए कहा, ’60 से अधिक शव बरामद किए गए है, जिनमें से ज्यादातर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं. बाकी लोगों को बचा लिया गया है. NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं, यह बहुत दुखद है.’
मच्छु नदी पर बना यह केबल ब्रिज काफी पुराना था. इसे हेरिटेज ब्रिज में शुमार किया जाता था. दिवाली के बाद गुजराती नए साल पर ही मरम्मत के बाद इसे दोबारा खोला गया था. जानकारी के मुताबिक, मरम्मत के लिए पुल करीब 7 महीने तक बंद था. इसे दो दिन पहले ही खोला गया. हादसे के वक्त इस ब्रिज पर करीब 400 लोग मौजूद थे, जिसमें से 100 लोग नदी में गिर गए.
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, जबकि घायलों को 50 हजार देने का ऐलान किया है. वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, जबकि घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है.
इससे पहले गुजरात के गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इस हादसे में केवल 7 लोगों की मौत की पुष्टि की थी. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘बेहद दुखद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. जिस समय ब्रिज टूटा उस समय 150 के करीब लोग ब्रिज पर थे. इस घटना के मात्र 15 मिनट के भीतर शहर का पूरा तंत्र मौके पर थे.
पूरी टीम मात्र 15 मिनट में घटनास्थल पर थी.’
उन्होंने बताया कि बचाव कार्य बेहद तेजी से किया गया. पहले घायल को महज 18 मिनट में अस्पताल पहुचाया गया. उन्होंने कहा, ‘जब इस तरह की घटना होती है तो सरकार का पहला काम होता है लोगों को रेस्क्यू करना. अब तक 70 लोगों को अस्पलात पहुंचाया गया है. ज्यादातर लोगों को बचाने में हम सफल हुए हैं. अब तक 7 की मौत की पुष्टी हुई है.’
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड