जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मिताली गौड़ व दिव्या शर्मा का शानदार प्रदर्शन
मिताली का दुसरी व दिव्या का चौथी बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
CURATED BY – AJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS
मेड़ता रोड, जारोड़ा के राउमावि जारोड़ा खुर्द में चल रही 68 वी जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मिताली गौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दुसरी बार व दिव्या शर्मा ने चौथी बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जगह हासिल की।एसबीएन स्कूल नागौर के टीम प्रभारी प्रिकांक्षा देवड़ा व कोच अनिल प्रजापत ने बताया कि मिताली गौड़ का लगातार दूसरी बार राज्यस्तर पर चयन हुआ है।19 छात्रा वर्ग में दिव्या शर्मा पार्श्वनाथ स्कूल मेड़तारोड,हर्षिता रतन बहन स्कूल नागौर,मनीषा एसबीएन स्कूल मेड़तारोड, मिताली गौड़ एसबीएन स्कूल नागौर, महिमा एसबीएन स्कूल नागौर का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।17 छात्रा वर्ग में पुर्वी एलकेएस स्कूल गोटन, कोमल एसबीएन स्कूल मेड़तारोड,पुजा एलकेएस स्कूल गोटन,उर्मिला राउमावि गोगेलाव, भव्या मॉडल स्कूल जायल का राज्य स्तर पर चयन हुआ।वही 19 आयु वर्ग में प्रंज्ञाश टाक आशापुर्णा स्कूल मेड़तारोड,सोमिल एलकेएस स्कूल गोटन,रिषभ चपलोत एलकेएस स्कूल गोटन,यश पारीक एसबीएन स्कूल नागौर,यश बजाज एलकेएस स्कूल गोटन का राज्य स्तर चयन हुआ है।वही 17 आयु वर्ग में अन्मय मुंदड़ा एलकेएस स्कूल गोटन,दक्ष परवाल,कल्प एलकेएस स्कूल गोटन,वैद एलकेएस स्कूल गोटन,श्रेष्ठ एलकेएस स्कूल गोटन का राज्य स्तर पर चयन हुआ। वही बुधवार को 63वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन की प्रतियोगिता का समापन समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान शाला के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियांभी दीं। कार्यक्रम को खेल अधिकारी सोहनलाल गोदारा, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जारोड़ा कलां के प्रधानाचार्य मोहम्मद अख्तर नदीम तथा मेड़ता सीबीईओ गोविंद राम बेड़ा सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।इस दौरान खेल अधिकारी सोहनलाल गोदारा,जगदीश ईनाणिया,ईसीबीईओ गोविंदसिंह बेड़ा, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीइईओ मो.अखतर नदीम, संयोजक मदनलाल चौधरी,मो.अखतर नईम,जितेन्द्र सिंह चौधरी,ओमप्रकाश कटारिया,अशोक टाक,ओपेन्दरसिंह,श्रीराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।