बनेंगी 60 हजार करोड़ की नई सड़क
होगा 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण
राजस्थान को दूसरे राज्यों से जोड़ने और राज्य के सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तमंत्री दिया कुमारी ने सरकार के दूसरे पूर्ण बजट में सड़क निर्माण पर ख़ास ध्यान दिया है. इस बजट में 2750 किमी से अधिक लंबाई वाले 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की गई है. बताया जा रहा है कि इसके निर्माण में साठ हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
वित्तमंत्री के ये दूसरा पूर्ण बजट पहला ग्रीन थीम बजट है, जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी, रूरल डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खास ध्यान दिया गया है. ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर साठ हजार करोड़ खर्चने के अलावा पांच हजार करोड़ से अधिक की लागत की नई सड़कें बनाने का भी प्रस्ताव है. वहीं 21 हजार किमी सड़क निर्माण के लिए सरकार की तरफ से 6 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे.
दिया कुमारी द्वारा राज्य के सड़कों के निर्माण से जुड़ी घोषणाओं के प्रमुख अंश हैं-
* 5 हजार करोड़ से ज्यादा से सड़क, ब्रिज का उन्नयन कार्य किया जाएगा. 2750 किमी से ज्यादा लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेंगे.
* इसमें 60 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी. इसे बीओटी मॉडल पर बनाया जाएगा. 21 हजार किमी तक की नई सड़कें 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी.
* हर विधानसभा में 10-10 करोड़ की राशि से नॉन-पैचेबल सड़कों के कार्य करवाए जाएंगे.
* मरुस्थलीय क्षेत्र में यह राशि 15-15 करोड़ रुपए प्रति विधानसभा दी जाएगी.
* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1600 बसावटों को डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा.
* 5 हजार से अधिक ग्रामीण कस्बों में सीमेंट कंक्रीट से अटल प्रगति पथ बनेंगे.
* 500 करोड़ की लागत से 250 गांवों में यह काम अगले साल किया जाएगा.