CURATED BY – GAURAV SINGHAL CITYCHIEFNEW

सहारनपुर | देवबंद, मिशन शक्ति 5.0 व साइबर अपराधों के संबंध में इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद में देवबंद कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा, एसआई प्रियंका, एसआई अशोक कुमार, एसआई संदीप कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रही महिलाओं व छात्रों  को लाभान्वित योजनाओं  के संबंध में जानकारी दी गयी तथा सुरक्षा के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में अवगत कराया गया। देवबंद कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आज इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद में साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी व उनसे बचने के उपाय बताये गये।