महापौर ने हबीबगढ़ में किया सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ
महानगर में बिना किसी भेदभाव के पानी निकासी और सड़कों की बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहे है : मेयर डा. अजय कुमार
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड- 67 के हबीबगढ़ में सीसी सड़क व नाली निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम में शामिल किये गये 6 गांव वार्ड 67 के अंतर्गत ही आते हैं।।महापौर डॉ. अजय कुमार ने हबीबगढ़ में रिबन काटकर व नारियल फोड़कर सीसी सड़क व नाली निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। महापौर डा. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सभी 32 गांवों में पानी निकासी और सड़क आदि बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार शहरों के साथ-साथ गांवों के समुचित विकास के लिए भी एक समुचित योजना के साथ कार्य कर रही है। महापौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 4882 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 1200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। जिससे निश्चय ही गांवों का विकास होगा। इस दौरान पार्षद डॉ. मोहतसिम, पार्षद डॉ. एहतेशाम, पार्षद सईद सिद्दीकी, पार्षद प्रतिनिधि गुलजेब, पार्षद विनोद सैनी, साबिर मलिक आदि मौजूद रहे।