रेल के इंजन को बाइक से खींचते हुए रील बनाना युवक को पडा भारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, देवबंद में रेल के इंजन को बाइक से खींचते हुए रील बनाना एक युवक उस समय भारी पड गया जब यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और आरोपी को
पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद में रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रेन के इंजन को
देवबंद क्षेत्र के मंझौल जबरदस्तपुर गांव का निवासी विपिन उर्फ दीपक बाइक से खींचने का प्रयास कर रहा था। जिसकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में उक्त युवक रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रेन के इंजन को बाइक से खींचते दिख रहा है जबकि कोई अन्य युवक उसकी वीडिया बना रहा है। युवक ने देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन पर खड़े ट्रेन के इंजन के साथ उक्त रील बनाई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड