खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए मेपल्स एकेडमी में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
विद्यालय में हाऊस वाइज विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर । देवबंद, मेपल्स एकेडमी में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस
मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर
की गई। इस दौरान विद्यालय में हाऊस वाइज विद्यार्थियों की कुछ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए कैरम व कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए
बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता को शामिल किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। चयनित विद्यार्थियों ने अपने विंग व हाऊस वाइज अपनी-अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में पटेल हाऊस ने प्रथम, नेहरू हाऊस ने द्वितीय व आज़ाद हाऊस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ0 चित्रा जोशी सभी को खेल दिवस के उपलक्ष में
शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से हम चुस्त-दुरूस्त रहते है, यह हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करते है। इस अवसर पर उत्कर्ष वत्स,
अंकुर राठी, मानव, निखिल, सुहेल, गगनदीप, शुभम शर्मा, मीनू सिंघल, सारिका गोयल आदि विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड