CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (नागल)। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश संगठन मंत्री मोहित गोयल ने कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अयोध्या में स्थापित भगवान श्री रामलला का चित्र भेंट किया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की दिल्ली स्थित खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय में बैठक थी, जिसमें संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री मोहित गोयल ने प्रदेश में पार्टी के विस्तार को अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पार्टी संगठन की इकाई का गठन होना नितान्त जरूरी है ऐसा होने पर ही पार्टी प्रदेश में अपनी अमिट पहचान बनाने में सक्षम होगी। कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमें पार्टी व संगठन से जोड़ने के लिए युवा वर्ग को प्राथमिकता देनी होगी, तभी यह पार्टी प्रदेश में अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब होगी।