आगरा, जय झूलेलाल सेवा समिति और पूज्य सिंधी पंचायत, बलकेश्वर के तत्वावधान में डी ब्लॉक स्थित झूलेलाल मंदिर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल जी के चालिया पर्व के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज स्वामी मनीष लाल जी महाराज का आगमन रहा। इस दौरान मंदिर परिसर में विधि-विधान से 'बेहराना जोत' प्रज्वलित की गई इसके साथ ही किशोर हीरानी ग्रुप द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंधी समाज के वरिष्ठ साहित्यकार रामचंद्र छाबड़िया जी ने स्वामी मनीष लाल जी महाराज का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी ने संपूर्ण सिंधी समाज को चालिया पर्व की बधाई दी। उन्होंने समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिंधी समाज एक बेहद पुरुषार्थी और धार्मिक समाज है, जो अपनी संस्कृति को संजोकर रखता है।  विशिष्ट अतिथि श्री अंजू दियालानी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हम समय-समय पर अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का निरंतर प्रयास करते हैं।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस पावन अवसर पर सिंधी समाज के वरिष्ठ जनों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलकेश्वर पंचायत के अध्यक्ष श्री राजू खेमानी, प्रिया भक्तानी, सुनीता छाबड़िया, मधु माखीजा, आशा माखीजा, रेशमा पंजवानी, कमल छाबड़िया, महेश सोनी और अमृत माखीजा, भजन माखीजा, राकेश कटारिया, कपिल पंजवानी, पंकज सावलानी, सुनील इसरानी, ईश्वर सेवकानी, गिट्टू भाई, खेमचंद तेजानी, सुखदेव नानकवानी, नन्द लाल असवानी, योगेश पंजवानी, हरीश गिड़वानी, भाविक कुकरेजा, अनिल बत्रा, करन पंजवानी, विकास दयानी, मुकेश भागिया, जतिन बजाज, ईश्वरलाल करमचंदानी, उत्तम मखीजा, निक्कू, जनक आसवानी, पंकज गुलवानी, सतराम दास जी, संजय लालवानी, नरेश निरंकरी, रवि चावला एवं गोपीचंद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।