स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सीपीपीआरआई सहारनपुर में सफाई मित्र जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वछता ही सेवा अभियान के अंतर्गत केंद्रीय कागज़ एवं अनुसंधान संस्थान (सीपीपीआरआई), सहारनपुर में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सहयोग से एक की सफ़ाई मित्र जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज़िला स्वच्छता सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण देवभास्कर पाण्डेय ने संस्थान के सफ़ाई मित्रों को भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान के सफ़ाई मित्रों व वैज्ञानिकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। यह कार्यक्रम सीपीपीआरआई के डॉ. नितिन एंडले, वरिष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक एवं स्वच्छता अभियान नोडल अधिकारी के देखरेख में आयोजित किया गया। सत्यदेव नेगी, मोहम्मद सालिम, अमिताभ त्रिपाठी, अजय कुमार ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग दिया। कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अश्वनी दीक्षित, सुश्री डॉ प्रीति एस लाल, सुश्री अनुराधा वी जनबाडे, डॉक्टर संजय त्यागी एवं सुश्री बनर्जी शोम की भी उपस्थिति रही।