CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

नागल | सहारनपुर, वैश्य अग्रवाल समाज नागल की बैठक में समाज को एकजुट कर मजबूत बनाने पर बल दिया गया, साथ ही प्रतिमाह बैठक करने एवं महाराजा 1008 श्री अग्रसैन जी की जयंती धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया।
वैश्य समाज के युवा वर्ग द्वारा पवन गोयल के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने समाज, बिरादरी का मजबूत संगठन बनाने की बात रखी। अमित गर्ग ने कहा कि विगत समय में मजबूत संगठन के अभाव में अनेक वैश्य बंधुओं का विभिन्न तरह से उत्पीड़न हुआ है यदि संगठन मजबूत होता तो उत्पीड़न का जवाब बखूबी दिया जा सकता था।  मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए जब सभी की इच्छा है तो संगठन को मजबूती से अमल में लाया जाएगा। पवन गोयल ने कहा कि वे अपने समाज बिरादरी के उत्थान के लिए हर तरीके से तैयार हैं। कपिल तायल ने कहा कि बिरादरी के समस्त लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए समाज को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। मोहित गोयल ने कहा कि वैश्य समाज का गौरव पूर्ण इतिहास रहा है हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करनी चाहिए। मुकेश बंसल ने कहा कि हमारे समाज के लोग सभी तरह से संपन्न हैं इसके बावजूद वर्तमान परिवेश में हमें सजग व संगठित रहने की जरूरत है। सतीश तायल ने कहा कि अन्य समाजों से प्रेरणा लेकर स्वयं को मजबूत करें। वैश्य समाज नागल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि विगत वर्षों में समाज के कार्यक्रमों में अपने समाज के लोगों की भूमिका नाम मात्र की रह गई थी। जिसके चलते हम भी कार्यक्रमों को औपचारिक करने लगे थे। लेकिन आज इस बैठक में आपका जोश एवं एकजुट होने का जज्बा जिस तरह से सामने आया है उससे लगता है कि अब हमारा समाज मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज का युवा वर्ग आगे आए एवं कंधे से कंधा मिलाकर समाज के कार्यों को गति प्रदान करें। काफी विचार -विमर्श के पश्चात निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के पहले शनिवार को वैश्य अग्रवाल समाज की बैठक नियमित तौर पर हुआ करेगी।  दूसरे महाराजा अग्रसेन जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए आगामी शनिवार को होने वाली बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी साथ ही युवा वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देते हुए समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि तुम्हारा जोश समाज को इकट्ठा करने में इसी तरह लगा रहेगा तो हमारा समाज कस्बा ही नहीं पूरे जनपद में सबसे अधिक मजबूत व सशक्त होगा। बैठक में मुख्य रूप से नीतिश गर्ग, विपिन तायल, मोनू तायल, प्रवीण गुप्ता, कैलाश राठी, जॉनी बंसल, आयुष बंसल, अरुण बंसल, सरवन तायल, अजय बंसल, सत्यम गोयल, गौरव गोयल, अक्षय गुप्ता, निशु गुप्ता, नीरज सिंघल, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, कंवर सेन गुप्ता, टीटू महेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, शीलू महेश्वरी, योगेश महेश्वरी, अशोक महेश्वरी, प्रवेश गोयल, श्रेष्ठ तायल, गौरव तायल, कुलदीप सिंघल, पंकज गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।