CURATED BY – Gaurav Singhal | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से किए जा रहे चार निर्माण कार्यों को सील किया। साथ ही 16 दुकानों के डिमार्केशन कार्य को भी ध्वस्त किया गया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि नवादा रोड पर अंकित विहार काॅलोनी के सामने मिट्टी भराव कर 15 फीट चौड़ी मिट्टी की सड़क बनाते हुए किए गए 16 दुकानों के डिमार्केशन कार्य को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। इसके अलावा बेहट रोड स्थित देव विहार कालोनी में दो मंजिला निर्माण कार्य, गंगोह रोड मानकमऊ में तीन दुकानों के ऊपर प्रथम तल पर एक हॉल का निर्माण कार्य और जनता रोड स्थित अमरदीप काॅलोनी में स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध किए गए निर्माण कार्य को सील किया गया। साथ ही जनता रोड स्थित अर्पित विहार काॅलोनी में अवैध निर्माण कार्य को भी सील किया गया। इस दौरान अवर अभियंता रोहित कुमार, शमीम अख्तर और सुधीर कुमार,मेट मदनपाल, विश्वास कुमार शर्मा, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।