CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (नागल), जनपद सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के ताशीपुर में पांच लोगों ने बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फजलुर्रहमान अपने पुत्र मुतिउरर्रहमान के साथ खेत में पानी चलाने गया था, जहां पहले से ही घात लगाए बैठे पांच लोगों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। जिसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए। उधर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।