CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद (सहारनपुर), भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त देवबंद नगर मंडल में बूथ संख्या 247 पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यता अभियान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। पार्टी की इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी जिला अध्यक्ष, देवबंद नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, देवबंद नगर उपाध्यक्ष विकास त्यागी, मंडल संयोजक विशाल गर्ग और बूथ अध्यक्ष उमंग शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, प्रमोद शर्मा, राजेश अनेज़ा, विश्वकांत शर्मा, नितिन मित्तल, आदेश अग्रवाल, हरविंदर बेदी, अमित तायल आदि  उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदीप सैनी ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के प्रति जानकारी दी और उन्हें सदस्यता भी दिलाई।