Uttar Pradesh
कानपुर में भीषण सड़क हादसा
तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिलाओं को मारी टक्कर, चार की मौत
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
कानपूर, महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर मोड़ के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पार कर रही एक ही परिवार की पांच महिलाओं को तेज रफ्तार ई-कार ने टक्कर मार दी. हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों में दो सगी बहनें और एक मां-बेटी शामिल हैं.चकेरी के श्यामनगर के रहने वाले शिक्षक विजय कुमार पांडे की 35 साल की पत्नी पूनम पांडे अपनी शादीशुदा 25 साल बेटी दिव्या अवस्थी के साथ अपनी 50 साल की भाभी सरिता देवी से मिलने मंगलवार सुबह महाराजपुर में उनके घर हाथीपुर गांव गई थीं. मां-बेटी पूरे दिन सरिता के घर पर रहीं.