कुरड़ायां में सेवानिवृत्त होने पर सम्मान
37 साल के सेवाकाल के बाद वार्ड ब्वाय शर्मा को दी विदाई
CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS
मेड़ता रोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरड़ायां में कार्यरत वार्ड ब्वाय महावीर शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। पीएचसी परिवार की ओर से सेवानिवृत्त समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने माला साफा के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नर्सिंग ऑफिसर राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शर्मा स्वास्थ्य केंद्र में योग्य और अनुभवी सहयोगी थे। उनके 37 साल के सेवाकाल की प्रशंसा की। सिनियर नर्सिंग ऑफिसर अर्जुन चौहान ने कहा कि इनके कार्यकाल की शुरुआत 1987 में यही से हुई थी। महावीर शर्मा के व्यवहार , कुशलता व ईमानदारी के कायल सभी थे। ग्रामीणों ने विदाई देते हुए कहा कि इनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता । इनकी विदाई कागजी तौर पर हो रही है शर्मा सभी के हृदय में बसे हैं जहां से विदाई सम्भव नहीं है। इस दौरान पीएचसी स्टाफ की आंखें नम हो गई। ग्रामीणों ने महावीर शर्मा के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया और स्टाफ साथियों, ग्रामीणों ने डिजे बेंड बाजों के साथ घर तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर - लेब टेक्नीशियन श्रीकांत,डाटा ऑपरेट रामअवतार डागा,एनएम सुशीला देवी,मतु देवी, सुमित्रा,मैथी देवी, सफाईकर्मी जितेन्द्र सहित ग्रामीण मौजूद रहे।