उच्च शिक्षा व जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का देवबंद में डॉ पवन संवई के आवास पर पटका पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया
भाजपा जिला मंत्री विपिन भारतीय द्वारा प्रभारी मंत्री को देवबंद से लगे हुए टोल प्लाजा से हो रही समस्या से अवगत कराया गया
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का जिला महामंत्री डॉ पवन संवई के आवास देवबंद पर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। सहारनपुर के जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का देवबंद आगमन हुआ। जिला महामंत्री डॉ. पवन सवई के निवास पर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय का पटका पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।भाजपा जिला मंत्री विपिन भारतीय द्वारा प्रभारी मंत्री को देवबंद से लगे हुए टोल प्लाजा से हो रही समस्या से अवगत कराया गया। इस दौरान छात्रों के हित में राजकीय डिग्री कॉलेज देवबंद में साइंस एवं बायोलॉजी की क्लास को शुरू कराए जाने की मांग भी रखी गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा ने जीतगिरी मंदिर के सामने की सड़क के चौड़ीकरण का मुद्दा भी उठाया। क्षेत्र की सभी समस्याओं को सुनकर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वह जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें अवगत कराते हुए निराकरण कराने का काम करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने देवबंद के विख्यात माँ श्री त्रिपुर बाला सुंदरी सिद्धपीठ मंदिर में दर्शन कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, डॉ. नरेश संवई, बिरम सिंह सैनी, विपिन भारतीय, अशोक वर्मा, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।