उप्र के सहारनपुर में अबकी आम और लीची का भारी उत्पादन होने की उम्मीद
आम और लीची पर अबकी बार बोर अच्छी किस्म का आया है
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, उम्दा किस्म के आम और मीठी रसीली लीची के उत्पादन के लिए देश-दुनिया में मशहूर सहारनपुर में अबकी आम और लीची का भारी उत्पादन होने की उम्मीद है। जिला उद्यान अधिकारी कमपाल सिंह ने बताया कि सहारनपुर जिले में 26500 हेक्टेयर भूमि में आम और छह हजार हेक्टेयर भूमि में लीची के बाग हैं। बाग मालिक देवी सिंह और जय कुमार चौहान एवं राजपाल सिंह गुर्जर ने आज बताया कि आम और लीची पर अबकी बार बोर अच्छी किस्म का आया है। आम की फसल पर हाईपर कीट का प्रकोप होने पर कीटनाशक का छिड़काव किया गया। गांव जहानपुर निवासी जयकुमार चौहान ने बताया कि आम की दशहरी, लंगड़ा, चौसा और रामकेला प्रजातियों पर खूब बोर आया है और आम की अच्छी फसल होने की उम्मीद है। लीची का उत्पादन 18 से 20 हेक्टेयर तक रहता हैं। अबकी लीची में परागकण की प्रक्रिया 15 अप्रैल तक चली। वैसे यह चार-पांच अप्रैल को समाप्त हो जाती है। सहारनपुर का आम अमेरिका, इंग्लैंड़, आस्ट्रेलिया, अरब, दिल्ली, जापान को एक्सपोर्ट होता है।