CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद (सहारनपुर)।  हरियाणा में भाजपा की जीत पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत पार्टी की नीतियों की जीत है। श्री राणा ने कहा कि हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अधिकांशत: लोगों को विश्वास था कि भाजपा अपने विकास और सुशासन के बल पर जनता के दिल पर राज करेगी। भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भी कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ जिम्मेदार चैनलों ने अपने पूर्व अनुमान में भाजपा की हार का समाचार दिया था जो निराधार साबित हुआ है। गजराज सिंह राणा ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी।
इस अवसर पर गजराज सिंह राणा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता पूर्व महामंत्री, दीपक त्यागी पूर्व सभासद, डॉक्टर विकास राणा, सचिन शर्मा पूर्व नगर मंत्री, सत्यम राणा, अमन रस्तौगी, अभी गुप्ता, योगराज सिंह राणा, बॉबी मिस्त्री, विकास गोयल आदि मौजूद रहे।