जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर शव ऑफिसर्स क्लब परिसर में दफनाया
चार माह बाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां चार महीने पहले कानपुर के ग्रीन पार्क इलाके में जिम ट्रेनर ने एक महिला को अगवा करके उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को जिलाधिकारी (DM) आवास के पास के पांच फीट का गड्ढा खोदकर गाड़ दिया. इस घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम विमल सोनी था.
डीएम आवास और उनके उनके आवास के कंपाउंड में जहां प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है वहां बिना पुलिस की नजर में आए एक पांच फीट का गड्ढा खोदकर महिला को गाड़ देने पर भी सवाल उठ रहे हैं.
Protein Shake में मिलाया था नशीला पदार्थ
ये घटना कानपुर के कोतवाली थाना इलाके की है. यहां चार महीने पहले जून में कारोबारी की पत्नी को जिम ट्रेनर बहला फुसला कर साथ ले गया था. महिला की हत्या के बाद उसने शव को गड्ढे में दफना दिया. बाद में लाखों के जेवरात और नगदी लेकर जिम ट्रेनर फरार हो गया था. इस मामले की तहकीकात में पिछले चार महीने से थानेदार से लेकर एडिशनल सीपी जुटे थे. मृतक महिला के पति का आरोप था कि ग्रीन पार्क स्टेडियम के जिम ट्रेनर ने उसकी पत्नी के प्रोटीन शेक में नशीला पदार्थ मिलाया था. इसके बाद उसे किडनैप कर ले गया.
शनिवार को जिम ट्रेनर की गिरफ्तारी के बाद इस घटना का खुलासा हुआ, जबकि महिला के पति ने इस मामले की रिपोर्ट चार महीने पहले ही दर्ज कराई थी. महिला 24 जून को अपने घर से जिम के लिए गई थी, उसके बाद से वह गायब थी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जिलाधिकारी कंपाउंड में खुदाई कर महिला की लाश बरामद की. इसके बाद महिला के पति ने लाश की शिनाख्त की. महिला के दो बच्चे हैं