CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद | सहारनपुर, अग्रवाल सभा के तत्वाधान में देवबंद के मधुर मिलन बैंकट हॉल में महाराजा अग्रसेन जी की 5148 वीं जयंती पर आयोजित हुए समारोह में मुख्य अतिथि नोएडा के उद्योगपति आशुतोष सिंघल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षा के अनुसार हमारी
प्रवृत्ति हमेशा देने की ही  होनी चाहिए इससे शांति तो मिलती ही है, समाज का विकास भी होता है।
श्री सिंघल ने कहा कि देना केवल धन का ही नहीं होता है आप तन से, मन से, विचार से भी समाज का भला कर सकते हैं। उन्होंने अपनी ओर से समाज के मेधावी छात्रों को साइकिल, कंप्यूटर एवं स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। ध्वजारोहण इंजीनियर विवेक गुप्ता ने, दीप प्रज्वलित पेट्रोल पंप व्यवसायी नरेश गोयल ने, माल्यार्पण पंकज तायल ने, अध्यक्षता अशोक सिंघल ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि अजय बंसल रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि आशुतोष सिंघल द्वारा नारियल तोड़कर किया गया। कार्यक्रम में वीणा गोयल, सीमा सिंघल, प्रिया अग्रवाल और ममता रस्तोगी द्वारा महाराज जी की आरती उतारी गई। सभा अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सुधीर गर्ग, विपिन गर्ग, डॉ विजेंद्र गोयल, अनिल कंसल, दीपक राज सिंघल, राजकिशोर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अमित गोयल, राजकुमार रस्तौगी, राधेश्याम गर्ग, संजय गर्ग, राजीव गर्ग, डॉक्टर सुधीर गुप्ता, अनुज अग्रवाल, राहुल गर्ग ने अतिथियों का अंग वस्त्र भेंटकर, बैज लगाकर, माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक सेवा पीसीएस में यूपी टॉपर सिद्धार्थ गुप्ता की अनुपस्थिति में उनके पिता राजेश गुप्ता को शाॅल उढाकर अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। समारोह में हाई स्कूल और इंटर में प्रथम श्रेणी में पास छात्र यश गर्ग, चेतन सिंघल, राधिका गोयल, ईशू गोयल, गुंजन गोयल, उत्कर्ष बंसल, खुशी गोयल, अन्य गर्ग, वेब गर्ग, वैष्णवी मित्तल, गोरी गर्ग, युक्ति, उन्नति गोयल, मैत्री बंसल, अभय गोयल, निहारिका गोयल, उज्जवल गर्ग, उत्सव गर्ग समेत करीब 60 छात्रों का प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं स्कॉलरशिप देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को दीपक राज सिंघल, राजकिशोर गुप्ता, श्याम कुमार अग्रवाल, अशोक गुप्ता, योगेंद्र गोयल, रेनू सिंघल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन सुधीर गर्ग और राजकिशोर गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।