सहारनपुर में छुटमलपुर में मातृशक्ति संग सामूहिक योगाभ्यास किया गया
योग संस्कार, शिक्षा व मानव जीवन में धर्म के स्वरूप और महत्व पर प्रकाश डाला गया
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, भारत सरकार द्वारा देश के अग्रणी योग संस्थानों में अंकित मोक्षायतन योग संस्थान की योग दिवस से पूर्व 100 दिन योग श्रृंखला के अन्तर्गत योग शिविरों की श्रृंखला में छुटमलपुर में मन्केश्वर महादेव मन्दिर में मातृशक्ति संग सामूहिक योगाभ्यास किया गया। शंख ध्वनि के साथ शिविर का प्रारम्भ किया गया। योग संस्कार शिक्षा व मानव जीवन में धर्म के स्वरूप और महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर के प्रतिभागी उस घड़ी अत्यन्त प्रसन्न हुए जब योग के आध्यात्मिक रूप को जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी गई और परिवारों का विघटन रोकनें में धर्म के पहले लक्षण धृति के महत्व को समझाया गया। संस्थान की साधिका योगाचार्या अनिता शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा प्रतिदिन भिन्न-भिन्न स्थलों पर योग के द्वारा शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, चेतना जागृति का अभियान चलाया जा रहा है। शिविर में मौजूद लोगों ने सात्विक आहार व संस्कारवान जीवन अपनाने का भी संकल्प लिया। योग प्रशिक्षिका माला शर्मा ने बताया कि गुरुदेव स्वामी भारत भूषण की प्रेरणा पर चलाये जा रहे योग संस्कार भिक्षा अभियान के पाँच संकल्पों की शपथ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने वातजन्य रोगों से बचाव के लिये सूक्ष्म व्यायाम की महत्ता पर प्रकाश डाला कि कैसे हम सामान्य अभ्यास से असहनीय पीडा से बच सकते है। शिविर में मंजू शर्मा पूर्व प्रधान ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया। शिविर में मंजू शर्मा पूर्व प्रधान, बबीता धीमान, बबीता काम्बोज, अंजू, सारिका, कमला, आराध्या, पूनम, तृषा, उर्मिला, सुषमा, आँचल, रचना, प्रियंका, सुमन आदि उपस्थित रही।