CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, चिलकाना रोड वर्धमान कालोनी में चेतन सैनी की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन हुआ। जिसका संचालन डॉ जितेंद्र सैनी ने किया। जिसमें पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राघव लखन पाल शर्मा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की और कहा कि जनता-जनार्दन का उत्साह बता रहा है कि देवतुल्य जनता फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का नेतृत्व सौंपने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख  मुल्की राज सैनी, पार्षद रविसेन जैन, पू० पार्षद मान सिंह जैन, पू० मण्डल अध्यक्ष सर्विष्ट गुप्ता, मानसिंह पंचाल, गौरव जैन,अमर चौधरी, मन्नू कश्यप, संगीता धीमान, सत्य सैनी, मनीष सैनी , सचिन सैनी, राहुल शर्मा एवं पारस नौटियाल आदि ने भाग लिया।