पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट का मेडता रोड में हुआ स्वागत
जोधपुर जाते समय रुके मेड़ता रोड, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की बात
CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS
मेड़ता रोड, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट जयपुर -जोधपुर इंटरसिटी से जोधपुर जाते समय मेड़ता रोड होते हुए निकले। जिनका मेड़ता रोड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत करते हुए मोमेंटो भेंट किया।क्षेत्रवासियों ने गुहाला, नीमकाथाना बाइपास, पाटन और हसामपुर में स्वागत किया गया। सचिन पायलट के मेड़ता रोड पहुंचने की खबर सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे तथा वहां पहुंचकर प्लेटफार्म संख्या एक पर रुकने वाली जयपुर जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मौजूद सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि मौका मिलेगा तो अवश्य एक बार मेड़ता रोड आऊंगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही देश में एक बार फिर कांग्रेस का बहुमत लेंगे इसके लिए हम सभी कांग्रेसियों को एक होकर आदि करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो 36 कौम को साथ लेकर चली है। कांग्रेस के शासनकाल में ही राजस्थान की जनता को बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ निशुल्क स्वास्थ्य लाभ, शिक्षा तथा बिजली, पानी तथा आवागमन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिला है। उनके स्वागत के दौरान रामनिवास लटियाल, लुमनाथ सपेरा ,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आमिर खान, रामेश्वर गहलोत, कैलाश चंद शर्मा, मुनीर अहमद कुरैशी, अब्दुल सत्तार, खुर्शीद अहमद, हाजी अब्दुल हनीफ, अहमद अली तथा संजू कासिम सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।