संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव
पुलिस को शव के पास मिला गेहूं में रखी जाने वाली दवा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर (नागल), संदिग्ध परिस्थितियों में मीरपुर मोहनपुर रेल अंडर पास में बीती रात पुलिस को एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कस्बे के सेक्टर 99 निवासी करीब 45 वर्षीय विक्रांत गिरी घर से खेत पर जाने को कहकर निकाला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। रात करीब 2 बजे पुलिस को गश्त के दौरान रेलवे अडंरपास में विक्रांत का शव पड़ा मिला। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचित किया। पुलिस के अनुसार शव के पास ही मृतक की बाइक खड़ी मिली तथा नजदीक ही गेहूं में रखी जाने वाली दवा का एक पैकेट भी मिला है, जिससे माना जा रहा है कि जहरीले पदार्थ का सेवन कर विक्रांत गिरी ने अपनी जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।