CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, श्री राम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज देवबंद के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के सेवानिवृत हुए वरिष्ठ अध्यापक अरुणकान्ति चक्रवर्ती एवं राजेंद्र कुमार चौहान की सेवानिवृत्ति पर विदाई/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काॅलेज के प्रधानाचार्य अरूण कुमार एवं विद्यालय परिवार ने दोनों अध्यापकों को शाॅल ओढाकर, फूल माला, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी एवं उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना प्रकट की। दोनो अध्यापकों ने भी उपहार देकर विद्यालय परिवार का सम्मान किया। इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।