शीतला माता मंदिर पर मेले का हुआ आयोजन, बडी सख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़कर मत्था टेका और मन्नतें मांगी
माताओं ने शीतला माता से अपने-अपने घरों की सुख-समृद्धि व बच्चों के स्वास्थ्य की मन्नते मांगी
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर । देवबंद, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र मास की सप्तमी पर कुटी रोड स्थित शीतला माता मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बडी सख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़कर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। कुटी रोड स्थित मन्दिर शीतला माता पर प्रसाद चढाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खासतौर पर माताओं ने मन्दिर में मीठे पूडे, फल, फूल, जल आदि चढाया तथा मत्था टेका और अपने छोटे-छोटे बच्चो से भी माता के मंदिर पर मत्था टिकवाकर मां का आशीर्वाद दिलाया। इस दौरान माताओं ने शीतला माता से अपने-अपने घरों की सुख-समृद्धि व बच्चों के स्वास्थ्य की मन्नते मांगी। मन्दिर प्रांगण में पूजा करने आये श्रद्धालुओं ने बताया कि पुराने समय से ही बुजुर्ग चेचक, खसरा आदि के प्रकोप से अपने बच्चों को बचाने के लिए माता शीतला की पूजा करने यहां आ रहे है। माता शीतला की पूजा करने से मन्नते पूरी होती है और बच्चें बीमारियों से बचे रहते है। मेले में प्रसाद की दुकान के अलावा खाने-पाने के समान, बच्चों के खेल- खिलौने की दुकानें लगी हुई थी। मन्दिर प्रांगण में श्रद्धालुओ द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।
शीतला माता मंदिर के मुख्य पुजारी नीरज गर्ग भगत ने बताया कि चैत्र मास के बाद गर्मी का प्रभाव बढने से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती है। चेचक, खसरा आदि बीमारियों के प्रकोप से अपने बच्चों को बचाने के लिए श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना करते है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड