मेड़ता रोड पार्श्वनाथ मंदिर के सामने से न्यायालय के आदेश पर हटाए अतिक्रमण
तीन थानों का पुलिस जाब्ता तैनात
CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS
मेड़ता रोड, कस्बे में प्रतिवर्ष भरने वाले भगवान पार्श्वनाथ का मेला 27 सितंबर को आयोजित होगा। इसके लिए न्यायालय के आदेश पर पार्श्वनाथ मंदिर के सामने लगे केबिनों को हटाने की कार्यवाही सोमवार को शुरू की गई। जिला एवं शासन न्यायालय मेड़ता के सेल अमीन अमित आत्रेय ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर यह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। लंबे समय से मंदिर की मेला भूमि पर अतिक्रमण दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा था। जिसका जी चाहा उसी ने खाली पड़ी जमीन पर केबिन रखकर कब्जा कर रखा था। कुछ लोगों ने तो जमीन पर केबिन लगाकर दूसरे लोगों को किराए पर भी दे रखे थे। केबिन हटाने की कार्यवाही का कई लोगों ने विरोध किया और कहा कि गरीब आदमियों के पेट पर लात मारने से मंदिर को क्या मिलेगा, जबकि कुछ लोगों ने इस कार्यवाही को उचित भी बताया। कार्यवाही को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान तीन थानों मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड और गोटन थाने से भी मौके पर भारी पुलिस जाप्ता बुलाया गया। मेड़ता रोड पार्श्वनाथ मंदिर के सामने से हटाए गए अतिक्रमण के कारण अब मेड़ता रोड की सुंदरता भी यहां के निवासियों को देखने को मिलेगी। ज्ञात रहेगी काफी लंबे समय से पार्श्वनाथ मंदिर के सामने अस्थाई केबिन वालों ने अतिक्रमण कर रखा था। वही मेला मैदान में केवल लगाकर भारी अतिक्रमण कर रखा है जिसको लेकर 30 सितंबर तक कार्यवाही की जाने की संभावना है। क्या करें कि मेला मैदान में एक शहीद स्मारक भी है जो की अतिक्रमण धारियों द्वारा चारों तरफ केवल लगाकर उसकी पूरी तरह से ढक दिया गया है तथा वहां पर सड़ी गली सब्जियां और गंदगी डाल कर शहीद स्मारक को लुप्त कर दिया गया है। जिसके लिए भी स्थानीय लोगों ने कई बार मांग की है। जिसको लेकर अब सभी अतिक्रमण धारियों को 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम किया गया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड