CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, ईद के त्यौहार पर सहारनपुर नगर और जनपद की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगो ने ईद की नमाज अदा की। करीब प्रातः पौने सात बजे से ईद की नमाज का सिलसिला शुरू हो गया था जो 11 बजे के करीब तक चला। पूरे जनपद में ईद का यह पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईद को लेकर बीती रात गुलजार रहे बाजार और मुस्लिम भाईयों एवं बहनों ने जमकर की खरीददारी। नगर और पूरे जनपद में ईदगाहों और जामा मस्जिदों में नमाज के लिए अभूतपूर्व प्रबंध किए गए थे। साफ- सफाई का खास ध्यान रखा गया। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगो ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।