CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद, शुभकामना एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) की ओर से नन्हें- मुन्नें बच्चों के साथ होली का त्यौहार लाल वाला रोड स्थित श्रीमती मीनू जैन के आवास पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मीनू जैन ने सभी को रंगो का तिलक लगाकर हैप्पी होली का बैंड पहनाया। इस दौरान सभी बच्चों को होली का त्यौहार मनाने के लिए विभिन्न उपहार दिए गए साथ ही बच्चों ने जमकर होली खेली। इस दौरान शुभकामना एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड की संस्थापक चन्दन जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमेशा से वंचितों को साथ लेकर त्योहार मनाने की रही है। इस प्राचीन गौरवमय परंपरा का आज यहां अभिनय किया गया है। श्रीमती मीनू जैन ने कहा कि होली का त्योहार हमें प्यार और एकता का संदेश देता है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली का त्योहार सभी लोग ख़ुशी से मिलजुल कर मनाते है। कार्यक्रम में सलोनी होरा, शालू बगोरिया, अर्चना गर्ग, रजत जैन एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे।