मैहर में किया गया नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम
वृक्षारोपण कर डेल्हा के शासकीय हाई स्कूल में आयोजित
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, प्रदेश भर में इन दिनों नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर अब ग्रामीण क्षेत्रों पर भी नशा मुक्ति अभियान से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसको लेकर मैहर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डेल्हा में नशा मुक्ति अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल डेल्हा में कार्यक्रम आयोजित किया गया है जहां पर छात्र-छात्राओं को नशे से होने होने वाले दुष्प्रभाव के विषय पर जानकारी दी गई है और इसके साथ-साथ नशे को किस तरह से खत्म करें उसके संबंध पर भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की मौजूदगी पर चर्चा की गई है सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षकों के द्वारा प्रतिज्ञा लेकर नशा मुक्ति अभियान को सार्थक बनाया है 15 जून से 30 जून तक यह विशेष अभियान समूचे मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा है छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की बात भी कही गई है नशा मुक्ति अभियान के बाद वृक्षारोपण करके भी प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया है इस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के रूप में डेल्हा सरपंच अभिषेक जायसवाल , सचिव बुद्धि लाल चौधरी,प्राचार्य मुन्नालाल साकेत, अध्यापक राकेश वर्मा, रामावतार साकेत ,अन्नपूर्णा तिवारी, अब्बास खान ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे