CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल द्वारा सरसावा हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि सिविल एन्कलेव टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण है। परन्तु फिनिशिग, सफाई कार्य, टर्मिनल के संचालन हेतु मशीनरी की स्थापना व संचालन का कार्य शेष है। कार्यदायी संस्था को लेबर की संख्या बढ़ाकर कार्यों को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्य स्थल पर परियोजना की अद्यतन प्रगति की स्थिति ज्ञात करने पर संबंधित द्वारा सरसावा हवाई अड्डे परियोजना की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी गई। प्रगति सन्तोषजनक न होने पर जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि कार्य की प्रगति में सुधार लाये अन्यथा कार्य समाप्ति की निर्धारित तिथि के अनुरूप कार्य न करने पर एजेन्सी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने नेशनल हाईवे से सिविल एन्कलेव टर्मिनल, सरसावा को जोडने वाली नवनिर्मित्त सड़क का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित्त सड़क के मध्य से कहीं-कहीं से उखड़ी हुई है जिसे उपस्थित सहायक अभियन्ता को ठीक कराये जाने एवं सड़क का लेविल इस प्रकार से कराये जाने के निर्देश निर्गत किये गये कि जिससे सड़क पर जल भराव ना हो। सड़क एवं अप्रोच रोड़ की सफाई की आवश्यकता और सड़क /अप्रोच रोड पर बजरी व अन्य निर्माण सामग्री को हटवाये जाने तथा मार्गों की सफाई कार्य कराने के निर्देश दिये। अप्रोच मार्ग के मध्य व सड़क के किनारे वृक्षारोपण कराये जाने एवं दोनों सड़क के मध्य हरित पट्टी विकसित करने के निर्देश दिए। मार्ग के किनारे पेड़ लगाये जाने हेतु पेड़ों की प्रजाति का चिन्हांकन करने हेतु अपर नगर आयुक्त एवं जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया। नेशनल हाईवे से टर्मिनल को जोड़ने वाले मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के संबंध में उपस्थित सहायक अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि इस मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था सोलर लाईटों से की जानी प्रस्तावित है। निरीक्षण के समय सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी, जयारानू एस० डीजीएम, सिद्धार्थ सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, ओम प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, यांत्रिक खण्ड, सहारनपुर, विक्की माटू प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी संस्था मैसर्स ईपैक पॉलीमर्स प्रा०लि० उपस्थित रहे।