मण्डलायुक्त ने खादी महोत्सव के लिए परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी की सराहना
आगामी वर्ष का आयोजन वृहद स्तर पर करने के लिए अभी से प्लानिंग करने के दिए निर्देश
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, मण्डलायुक्त डा० हृषिकेश भास्कर यशोद द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कम्पनी बाग में आयोजित किए गये खादी महोत्सव के लिए परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एस०एल० अग्रवाल की सराहना करते हुये आगामी वर्ष का आयोजन वृहद स्तर पर किये जाने हेतु अभी से प्लानिंग करने के निर्देश दिये गये। इस प्रदर्शनी में खादी ग्रामोद्योग, महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प शिल्पियों / इकाईयों द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों के 85 स्टाल लगाये गये है, जिनमें शहद, आयुर्वेदिक उत्पाद, विभिन्न प्रकार के अचार, आगरा निर्मित जूतें, पटियाला की जूती, महाराष्ट्र की रेशम की साडी, बनारस की साडी, विश्व प्रसिद्ध सहारनपुर निर्मित काष्ट का नक्काशीदार फर्नीचर, मुरादाबाद की पीतल की वस्तुयें एवं खादी वस्त्र आदि की बिक्री की गयी। शहरवासियों द्वारा बढ चढकर प्रदर्शनी में लगाये गये स्टालों का भ्रमण कर खरीददारी की गयी। दिनांक 21.11.2024 तक प्रतिभागी इकाईयों द्वारा लगभग 1.20 करोड की बिकी की गयी, जो कि गत वर्ष के सापेक्ष 1.5 गुणा अधिक है। अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कम्पनी बाग के परिसर में 08 नवम्बर 2024 से 22 नवम्बर 2024 तक खादी महोत्सव-2024-25 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जसवन्त सैनी द्वारा किया गया था।