जिलाधिकारी ने की मानवता की मिसाल पेश, वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को उपलब्ध करवाए दो कूलर
जिलाधिकारी को वृद्धजनों ने दिया आशीर्वाद एवं शुभाशीष, की उज्जवल भविष्य की कामना
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत तहसील बेहट के अन्तर्गत फतेहपुर, छुटमलपुर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वतः दो कूलर उपलब्ध करवाए जाने की व्यवस्था की तथा वृद्धाश्रम को कूलर उपलब्ध करवाए गये। डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा समय-समय पर वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों के कल्याणार्थ कार्य किये जाते रहे है। उनके द्वारा फल, खाद्य सामग्री, सर्दियों में कम्बल आदि का वितरण, विशेष दिवसों एवं त्यौहारों पर पर वृद्धजनों के बीच जाकर विभिन्न उपहारों का वितरण भी किया जाता रहा है तथा उनका आशीर्वाद लेते रहे है। बता दे कि वृद्धाश्रम में गर्मी से बचाव हेतु वृद्धजनों द्वारा व्यवस्था करवाए जाने का अनुरोध किया था। जिस पर तत्काल रूप से दो कूलर वृद्धाश्रम मे भिजवाए गये है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र को धन्यवाद देते हुए शुभाशीष दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को वृद्ध, दिव्यांग एवं कुष्ठ रोगियों के बीच जाकर निरंतर देखभाल कर समुचित व्यवस्था कर मानव कल्याणार्थ कार्य किये जाने के लिए निर्देशित किया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड