CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में चकबन्दी कार्यों की गहन समीक्षा ग्रामवार की गई। 
जनपद सहारनपुर में कुल 26 ग्राम चकबन्दी प्रक्रियाधीन है। ग्राम कुलसठ में तरमीम/सर्वे के कार्य को मानक के अनुरूप पूर्ण न किये जाने के सम्बन्ध में सहायक चकबन्दी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में मानक कारगुजारी के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। चकबन्दी अधिकारी द्वारा पुराने वादों का शीघ्रता से निस्तारण न किये जाने के कारण उन्हें सचेत किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित चकबन्दी प्राधिकारियों को पुराने वादों को शीघ्रता से निस्तारित किये जाने के भी निर्देश भी दिये गये है। बैठक में अशोक कुमार सिंह, उप संचालक चकबन्दी,  ओमप्रकाश अंजोर, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी एवं सचेन्द्र बहादुर सिंह, चकबन्दी अधिकारी सहारनपुर/देवबन्द तथा नवागन्तुक चकबन्दी अधिकारी मुकेश कुमार प्रताप सिंह, चकबन्दी अधिकारी एवं सहायक चकबन्दी अधिकारीगण सर्व जरनैल सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह व संन्दीप कुमार बालियान उपस्थित रहे।